कोटेदार ने राशन देने से किया मना
आसमीन के मुताबिक, राशन के लिए दादी का कार्ड लेकर कोटेदार के पास गई थी। वहां कोटेदार ने दादी का निधन हो जाने की बात कह कर राशन देने से मना कर दिया। इसके बाद से आसमीन और छोटी बहन शकीना को भीख तक मांगनी पड़ी। अनाथ बच्चे स्थानीय प्रशासन और जिला स्तरीय अधिकारियों से उम्मीद की आस लगाए हैं कि एक दिन कोई साहब आएंगे और मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें- चार बच्चों का कत्ल... बाप ने खुद भी दी जान: 'आंखें मूंदता हूं तो दिखते हैं बच्चे और बेटा', बाबा का छलका दर्द
रमियाबेहड़ ब्लॉक की बीडीओ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा स्कीम चलाई जा रही है, संज्ञान में नहीं था। सचिव को भेजकर जांच करवाई जाएगी, बच्चों की हरसंभव मदद की जाएगी।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से जानकारी कराकर अनाथ हुए तीनों बच्चों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जाएगी। उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली सारी सुविधाएं दिलाई जाएंगी।