फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: तालाब में नहाने गए किशोर के साथ तीन युवकों ने किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 09:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने किशोर से कुकर्म किया। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। तालाब में नहाने के गए किशोर को तीन युवक जबरन गन्ने खेत में उठा ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध कुकर्म और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर गांव के बाहर बने तालाब में नहाने गया था। आरोप है कि पड़ासी गांव के तीन युवक आये और मुंह दबाकर उसे जबरन गन्ने के खेत में उठा ले गए। दो लोगों ने हाथ पकड़ लिया। एक युवक ने कुकर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचे किशोर ने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। 

REEL बनाने में गई जान: चलती बाइक से वीडियो बना रहा था यूट्यूबर, पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा... मौत
विज्ञापन


किशोर ने कपड़ों में लगा खून दिखाया। इससे परिजन अवाक रह गए। परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गांव सैदापुर के मो आमिल, अमरजीत उर्फ छोटू सहित तीन युवकों के खिलाफ कुकर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी मो. आमिल व अमरजीत उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि नाबालिग लड़के से दुष्कर्म में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में चालान भेज दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें