फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दहेज हत्या के आरोप में पति सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। गांव पसियनपुरवा में एक सप्ताह पूर्व ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

दस मार्च को गांव पसियनपुरवा निवासी मुकेश की पत्नी पिंकी का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला था। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। फूलबेहड़ के ही गांव खैईया निवासी मृतका के भाई अशोक ने बहनोई मुकेश और दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
रविवार को पुलिस ने मुकेश और उसके भाइयों अजयपाल और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। मृतका अपने पीछे एक नौ माह का बच्चा छोड़ गई है। उसे मृतका के घर वाले अपने साथ ले गए। तीनों आरोपियों का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें