फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख बच्चों को पिलाई पोलिया ड्राप

Sun, 13 Sep 2015 11:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो कार्यक्रम के तहत जिले में रविवार को बूथ पर पोलियो ड्राप पिलाने का कार्यक्रम किया गया। इसमें जिले के तीन लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। बच्चों को दलिया और टॉफी भी वितरित की गई।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डा. वीके साहू ने किया। यहां आठ बच्चों को दवा पिलाई। प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बलबीर सिंह, एसएमओ डा. रत्नाकर, एसीएमओ डा. बीबीराम, डा. एके चौधरी और महिला अस्पताल की अधीक्षिका डा. मीरा वर्मा आदि रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बलबीर सिंह ने बताया कि पोलियो कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिले भर में 1911 बूथ बनाए गए हैं। इनकी देखरेख के लिए 405 पर्यवेक्षक लगाए गए। अधिकारियों ने क्षेत्र में जाकर बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 3,25,000 बच्चों ने पहले दिन बूथ पर पोलियो ड्राप पी है। उन्होंने बताया कि सोमवार से टीमें घर-घर भेजकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। इसके लिए 1341 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें