लखीमपुर खीरी। गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी में करीब सौ बच्चे हॉकी का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्हीं में से तीन बच्चों- अंशिका श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह चंदेल, रचित कुमार का लखनऊ विश्वविद्यालय के शिविर के लिए चयन हो गया है। इन बच्चों का एकेडमी में सम्मान किया गया।
कोच तृप्ति अवस्थी ने कहा कि इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि अगर कोई भी कार्य अच्छी नीयत और मेहनत से करें तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कोच राजेश चौधरी को भी धन्यवाद दिया, जो एकेडमी में आकर बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के माता पिता अपने बच्चों को खेलने का मौका दें, क्योंकि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। संवाद