फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राज्य स्तर पर चयनित हुईं कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की तीन छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले की कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों की तीन छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ में होने वाले राज्य स्तरीय ट्रायल में भी सात बालिकाओं का चयन हुआ है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बीते अगस्त महीने में लालपुर स्टेडियम में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में 250 बालिकाओं ने हिस्सा लिया था। इसके बाद मंडल स्तर पर 105 बालिकाओं ने कई खेल खेले।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। बताया कि 100 मीटर दौड़ में हिंमाशी दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में निशा देवी, 600 मीटर की दौड़ में रोहिणी देवी ने पहला स्थान हासिल किया। मंडल स्तर पर चयनित बच्चों ने गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय कस्तूरबा कुश्ती ट्रायल में हिस्सा लिया। इसमें तीन बालिकाओं माही, फिजा और साक्षी सोनी का राज्य स्तर पर चयन किया गया। बरेली राज्य स्तर ट्रायल में बैडमिंटन में तीन बालिकाओं का चयन हुआ। इधर अयोध्या में राज्य स्तर पर कबड्डी के लिए एक बालिका का चयन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें