भीरा के छाजूराम स्कूल में गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लेता प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल
पलियाकलां/भीरा। भीरा के छाजूराम केन ग्रोवर्स इंटर काॅलेज में दो दिनी तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में छाजूराम कॉलेज की आध्या मिश्रा ने पहला, प्रीति सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर की अंतिमा ने पहला, रामलीला बालिका इंटर कॉलेज पलिया की मोहिनी ने दूसरा, छाजूराम कॉलेज की खुशदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद सब जूनियर बालिका वर्ग में छाजूराम कॉलेज की अनुष्का देवल ने पहला, रामलीला बालिका इंटर कॉलेज पलिया की माही निषाद ने दूसरा और छाजूराम कॉलेज की अवंतिका तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद सब जूनियर बालक में जिला पंचायत इंटर कॉलेज भीरा के सोहित ने पहला, छाजूराम कॉलेज के मो. नसीब ने दूसरा और बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया के पुलकित वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के संयोजक मुकुट बिहारी मिश्रा ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान छाजूराम कॉलेज के अध्यक्ष अभिनीत अग्रवाल, भीरा रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमनदीप सिंह, सचिव राहुल खन्ना आदि मौजूद रहे।