फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिवसीय महासंत समागम संपन्न, हजारों लोगों ने भरी हाजिरी

Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संत समागम में मौजूद संगत। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। पड़रिया तुला स्थित ठाठ नानकसर गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा ईशर सिंह जी की बरसी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय संत समागम का आयोजन किया गया। मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और गुरुवाणी के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

अंतिम दिन गुरुद्वारा साहिब में सुबह से ही संगत का तांता लगा रहा। जिले के साथ ही प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका।
गुरुद्वारा परिसर में सजे दीवान में पंजाब के भुच्चो कलां भटिंडा से पहुंचे रागी जत्थों ने गुरुवाणी कीर्तन और धार्मिक रचनाओं से गुरु की महिमा का गुणगान किया। संगत से बाबा ईशर सिंह जी की ओर से बताए गए मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

समागम के अंतिम दिन करीब 50 सिखों ने अमृत छककर गुरु की शरण ग्रहण की।
दिनभर गुरुद्वारा साहिब में गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। समागम में गोला विधायक अमन गिरि, पूर्व विधायक विनय तिवारी, नगर पालिका गोला अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू, रिजवान उस्मानी, गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें