फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीडीओ सहित तीन बीडीओ के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) दिनकर विद्यार्थी को जनपद बिजनौर का परियोजना निदेशक बनाकर भेजा है तो तीन बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) को प्रोन्नति के साथ दूसरे जिलों में तैनाती दी है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ में तैनात बीडीओ पीयूष कुमार सिंह को पदोन्नति के बाद कुशीनगर में परियोजना निदेशक पद पर भेजा है। ईसानगर में तैनात बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी का तबादला बरेली जिले के लिए हुआ है तो बेहजम में तैनात रहे बीडीओ नीरज दुबे का स्थानांतरण चंदौली जिले के लिए हुआ है। वहीं खीरी जिले में तीन बीडीओ को तैनाती मिली है। इसमें बहराइच से संदीप तिवारी, कानपुर देहात से धनप्राप्त यादव और मिर्जापुर से शरद कुमार शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें