फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ मार्ग पर दौड़ाईं तीन अतिरिक्त बसें

Sat, 28 Nov 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। सहालग का सीजन शुरू होते ही लखनऊ मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने इस मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ये तीनों बसें गोला डिपो से लगाई गई हैं। इससे लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। गोला डिपो के प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि डिपो से प्रतिदिन लखनऊ के लिए 15 बसों का संचालन किया जा रहा था। सहालग के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तीन अतिरिक्त बसें लगा दी गई हैं। अब कुल 18 बसें लखनऊ मार्ग पर संचालित होंगी।
इनमें एक बस सुबह और दो बसें दोपहर के समय लखीमपुर होते हुए लखनऊ के लिए चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

लखीमपुर से लखनऊ की दूरी करीब 135 किलोमीटर है। साधारण रोडवेज बस से सफर करने पर यात्रियों को 203 रुपये किराया देना पड़ता है। सहालग के दौरान बड़ी संख्या में लोग शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में शामिल होने के लिए लखनऊ की यात्रा करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें