फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट का आरोपी दोषमुक्त

Sat, 28 Nov 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एडीजे विष्णु देव सिंह की अदालत ने पॉक्सो अधिनियम और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर आरोपी निघासन क्षेत्र के निवासी रुकसार को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।
विज्ञापन


यह मामला वर्ष 2017 का है। इसमें रुकसार के खिलाफ गांव की चार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान सभी चारों पीड़िता अपनी गवाही से मुकर गईं। पीड़िताओं ने अदालत में बयान दिया कि आरोपी ने उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की थी। अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में असफल रहा। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।
अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष अपराध को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। आरोपी पहले से ही जमानत पर चल रहा है जिसके सभी जमानतनामे और बंधपत्र निरस्त कर दिए गए हैं। फैसले के अनुसार अपील किए जाने पर आरोपी को अपीलीय अदालत के समक्ष उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें