फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

995 लोक शिक्षा केंद्रों पर हजारों लोगों ने दी परीक्षा

Sun, 15 Mar 2015 11:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन के तहत जिले भर में रविवार को साक्षरता परीक्षा कराई गई। इसके लिए जिले भर में 995 लोक शिक्षा केंद्रों पर सुबह 10.00 बजे से शाम चार बजे तक साक्षरता परीक्षा कराई गई। इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। साक्षरता परीक्षा का खंड शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालयों को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। 15 वर्ष की आयु से ऊपर के लोग परीक्षा में सम्मिलित हुए। क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग 300 परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाई गई। वहीं ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में साक्षरता मिशन की परीक्षा देने के लिए लोगों को यह कहकर बुलाया गया कि उन्हें अपने साथ बैंक पासबुक और आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर आना है। लोगों ने समझा कि इससे कुछ लाभ होगा। इससे बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े ।
कुकरा। ग्राम पंचायत कुकरा में 280 लोगों ने प्राथमिक विद्यालय में जाकर साक्षरता परीक्षा दी।
बांकेगंज। यहां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत आयोजित साक्षरता परीक्षा में करीब 600 महिला और पुरुष शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, भारती निषाद, रचना पांडे, शशिलता, नन्हीं देवी, सुशील कुमार, दिनेश कुमार और अनूप मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

धौरहरा खीरी। प्राथमिक विद्यालय रामबट्टी में लोक शिक्षा केंद्र पर 250 लोगों ने साक्षरता परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य कांती देवी, शिक्षामित्र शिखा देवी, वंदना, प्रशिक्षु शिक्षक वंदना यादव, प्रेरक कहकशां खान, महमूद खां, प्रशिक्षु शिक्षक पवनेश कुमार सहित कई लोगों ने परीक्षा में सहयोग किया।
उचौलिया। क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय उचौलिया, बनकागांव, वरनैया और पनाहपुर में रविवार को साक्षरता परीक्षा कराई गई। इस अवसर पर सियाराम दिनकर, रंजना शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि अध्यापक और प्रेरक मौजूद रहे।
खीरी टाउन। साक्षरता मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक नकहा की ग्राम पंचायत पनगी कलां में साक्षरता परीक्षा कराई गई। यहां तमाम महिलाओं और पुरुषों ने परीक्षा दी।
बिना पढ़े दी परीक्षा
गोला गोकर्णनाथ। पुनर्भूग्रंट ग्राम पंचायत में साक्षरता मिशन की परीक्षा देने आईं महिलाएं जब परीक्षा देने बैठीं तो उन्होंने अपने हाथों में उल्टा प्रश्नपत्र पकड़ रखा था। पूछने पर सरला, शिमला देवी, माला देवी, कमलेश कुमार, अनीता, रेनू देवी, गोदावरी, पूनादेवी, जयदेवी आदि ने बताया कि उन्हेें कभी कोई न तो घर पर पढ़ाने आया और न ही स्कूल आईं इसलिए उन्हें नहीं मालूम कि पर्चा उल्टा है या सीधा।
तीन वर्ग में बंटा था प्रश्नपत्र
साक्षरता मिशन परीक्षा का प्रश्नपत्र तीन वर्ग में बंटा था। पढ़ना, लिखना और गणित ज्ञान के तहत परीक्षार्थियों को चित्र मिलान, सही विकल्प पर टिक लगाना और रिक्त स्थान भरना था। परीक्षार्थी चित्र तो पहचान रहे थे लेकिन क्या लिखा है यह नहीं पता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें