प्रदेश में सपा सरकार के तीन साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने का दावा कर पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जताई। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के लिए लाभकारी बताया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में ज्यादातर वादों को पूरा किया है। सरकार ने सभी वर्गों तथा धर्मों को प्राथमिकता प्रदान कर किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई योजना, किसानों की ऋ ण माफी योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना, वूमेन पॉवर लाइन 1090, समाजवादी एंबुलेंस सेवा 102 एवं 108, कामधेनु एवं मिनी कामधेनु योजना, समाजवादी पेंशन योजना, नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना, कब्रिस्तानों और अन्त्योष्टि स्थलों की सुरक्षा के लिए चहारदिवारी निर्माण योजना, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, सौर ऊर्जा, डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना सहित 400 योजनाओं को लागू किया। जिलाध्यक्ष ने 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की जीत का भरोसा जताया। इस दौरान लोहिया भवन पर मिष्ठान का वितरण कराया गया।
इस अवसर पर महामंत्री कयूम खां, उपाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव, फैसल खां, संजय गुप्ता, तृप्ति अवस्थी, चंदन लाल, रमेश अग्रवाल, बजरंग सिंघल, अनिल शुक्ला, अमित बरनवाल, उदयभान यादव, उत्तम वर्मा, अजय सिंह और गुड्डू यादव सहित तमाम कार्यकर्ता थे।
मोहम्मदी। इस मौके पर मोहम्मदी में विधानसभा इकाई की बैठक तालिब अली चौराहे पर स्थित पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष राम कैलाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित कर अध्यक्ष रामकैलाश ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तीन साल का कार्यकाल विकास के नाम से याद किया जाएगा। जिला सचिव जेडए उस्मानी ने कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की थी वह तीन वर्ष में पूरी कर दिखाई है। इस मौके पर सगीर आलम सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अव्वास नकवी, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार दीक्षित, डॉ. भूपेंद्र सिंह, अनुभव कुमार यादव, दिलीप यादव, मोहम्मद हुसैन गुड्डू, मोहम्मद मतीन, ऐजाज, अशोक कुमार, सुरेश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।