फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 30 घंटे बाद मिली 38 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। भूमिगत फाल्ट होने से मोहम्मदी क्षेत्र के 38 गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। करीब 30 घंटे बिजली गुल होने से हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। सोमवार की रात करीब दो बजे सप्लाई मिलने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

राजापुर बेनी उपकेंद्र के मोहम्मदी गोला रोड पर आदर्श नगर कॉलोनी के पास रविवार की रात करीब नौ बजे भूमिगत केबिल में फाल्ट हो गया। फाल्ट होने से 38 गांव प्रभावित हो गए। करीब 30 घंटे की कटौती से लोगों पीने का पानी के साथ ही सिंचाई का संकट हो गया। बिजली न मिलने पर लोगों के मोबाइल बंद हो गए। घरों का पानी खत्म हो गया। हाहाकार मच गया। गर्मी से बच्चे, बूढ़े हर किसी का हाल बेहाल हो गया। घर में पानी खत्म होने से लोग हैंडपंप से पानी भरकर लाने को मजबूर हो गए। एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि फाल्ट ठीक होने के बाद सप्लाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें