समाज कल्याण और प्रोबेशन विभाग से संचालित कई पेंशन योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष हजारों लाभार्थियों को अभी तक पेंशन की पहली किस्त नहीं मिल पाई है। जबकि वित्त वर्ष की समाप्ति में कुछ ही दिन शेष हैैं। ऐसे में हजारों लाभार्थियों के पेंशन से वंचित होने की आशंका बन गई हैै। सबसे ज्यादा वृद्धावस्था पेंशन योजना में करीब 20 हजार लाभार्र्थी पेंशन पाने से वंचित रह गए है। हालांकि डीएम किंजल सिंह के सख्त निर्देशों के बाद तीव्र गति से तमाम लाभार्र्थियों को पेंशन रिलीज कराई गई है।
प्रोबेशन विभाग से संचालित विधवा पेंशन योजना में 61,200 महिलाओं को पेंशन का लाभ दिया जाना है, जिसमें अभी तक 59,306 लाभार्र्थियोें को पहली और दूसरी किस्त मिली हैै। 1894 लाभार्थियों को पहली किस्त का इंतजार है। समाज कल्याण विभाग से संचालित समाजवादी पेंशन योजना में 76,615 लाभार्थियों को पेंशन दिए जाने का लक्ष्य तय है, जिसमें अभी तक 65000 लोगों को पेंशन मिली है। 11,615 लाभार्र्थियों का डेटा अभी कंप्लीट नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों की माने तो अभी डेटा फाइल तैयार कराई जा रही है। इसी तरह वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 84,418 लाभार्र्थियोें को पेंशन दी जानी हैै। इस योजना में अभी तक 64000 लाभार्थियों को पेंशन दी गई है, जिससे 20,418 लाभार्र्थी अभी वंचित है। तीनों वर्गों में सबसे ज्यादा वंचित लाभार्र्थियों की तादात में वृद्ध ही शामिल हैैं।
तेजी से हो रहा काम
जिला समाज कल्याण और प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जब से कार्यभार संभाला है, तेजी से कार्य कराया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन योजना में 23 फरवरी तक 20 हजार को पेंशन मिली थी, जिसके बाद 44 हजार लाभार्थियोें को लखनऊ से पीएफएमएस के जरिए सीधे उनके खातोें में पैसा भेजा गया हैै। शेष लाभार्र्थियों को 31 मार्र्च तक पेंशन जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए छुट्टियों में भी काम किया जा रहा है।