फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार का एक व्रत देगा  100 व्रतों का वरदान

Mon, 17 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योतिषियों के अनुसार 100 साल बाद करवाचौथ पर बना है अनूठा महासंयोग
विज्ञापन

इस बार के करवा चौथ का व्रत एक अनूठा महासंयोग लेकर आया है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल एक करवा चौथ का व्रत रखने से 100 व्रतों का वरदान मिल सकता है। 100 साल बाद आए इस अनूठे महासंयोग को ज्योतिषी अत्यंत सुखद और शुभ बता रहे हैं।
गोला के सुप्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री के अनुसार पति दीर्घायु कामना के लिए निर्जल व्रत धारण करने वाली सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत बुधवार को मनाया जाएगा। बुधवार को शुभ कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि रोहणी नक्षत्र में रहेगा। इसके अलावा इस दिन बुध अपनी उच्च राशि कन्या राशि मे रहेंगे। इसी दिन गणेश चतुर्थी और भगवान कृष्ण का रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश और कृष्ण का दिन है। यह अद्भुत संयोग इस साल करवा चौथ व्रत को और अधिक सुख फलदायी बना रहा है। सुहागिन महिलाओं के इस दिन निर्जल व्रत धारण करने से उन्हें 100 व्रतों के बराबर वरदान मिलेगा। साथ ही पति की लंबी उम्र के साथ संतान का परम सुख प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषी रामदेव बताते है कि ऐसी मान्यता है कि पांडव जब वन- वन भटक रहे थे तब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रोपदी को इस दिव्य व्रत के संबध में बताया था। इस व्रत के प्रताप से द्रोपदी के सौभाग्य में वृद्धि हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें