फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी ओवरलोड होगा तिकुनियां उपकेंद्र

Mon, 27 Apr 2015 07:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल भी गर्मी के मौसम में तिकुनियां क्षेत्र को बिजली कटौती, ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज और बार-बार होनी वाली ट्रिपिंग का सामना करना पड़ेगा। दरअसल उपकेंद्र की क्षमता बढ़ना तो दूर यहां 67 से अधिक गांवों का और बिजली लोड बढ़ने जा रहा है। ऐसे में तिकुनियांवासियों को इस साल भी गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इंडो-नेपाल सीमा से सटे तिकुनियां कस्बे में बिजली की समस्या से हर साल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत तिकुनियां क्षेत्र में 300 की आबादी वाले गांवों का सर्वे किया गया और बिजली लाइन बिछा दी गई। बिजली अधिकारियों के मुताबिक तिकुनियां उपकेंद्र्र पर पहले से ही पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, लेकिन गर्मी बढ़ने पर यह ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हो जाता है और लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। सर्वे के मुताबिक योजना थी कि तिकुनियां में पांच एमवी का एक और ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिससे उपकेंद्र से जुड़ने वाले अतिरिक्त गांवों को भी बिजली सप्लाई की जाएगी। लेकिन उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि को लेकर पेंच फंस गया है। तिकुनियां में दूसरे पांच एमवी के ट्रांसफार्मर की स्वीकृत नहीं मिल पाई है। इसकी वजह से पहले से ओवरलोड चल रहे उपकेंद्र पर अतिरिक्त गांवों के जुड़ने से और बिजली लोड बढ़ेगा और लोगों को बिजली की समस्याओं से जूझना पड़ेगा। हालांकि इस बाबत इलाकाई जेई अजय कुशवाहा का कहना है कि दूसरे ट्रांसफार्मर के लिए दोबारा प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है लेकिन अभी उसे स्वीकृत नहीं मिली है। ऐसे में मजबूरन एक ही ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बहाल करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें