फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना जन-जन तक पहुंचाएं

Sun, 26 Apr 2015 11:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर नगर इकाई के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के  कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने जिले में संचालित विकास योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया वे केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि एक वर्ष में देश में परिवर्तन दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना और जन-धन योजना सहित कई योजनाएं गरीबों के लिए लागू गई हैं। जिले में 625 करोड़ की लागत से ब्राडगेज का निर्माण किया जा रहा है। एक करोड़ की लागत से विकलांगों के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। सांसद ने कार्यकर्ताओं को खीरी लोकसभा क्षेत्र में 3,503 आंगनबाड़ी केंद्र, 533 शौचालयों के निर्माण की भी जानकारी दी। बैठक में नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि आज से 10 माह पूर्व देश में निराशा का माहौल था। केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से लोगों का विश्वास बढ़ा है। बैठक में नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महाविद्यालय खोलने की मांग की। जिस पर सांसद ने जल्दी ही इसे पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र त्रिपाठी, जिला  मंत्री संजय मिश्रा, अंबरीश सिंह, अनूप शुक्ला, रवि तिवारी, मुदित अग्रवाल, सुरेंद्र कश्यप, राहुल चौरसिया समेत तमाम कार्यकर्ता थे। इस दौरान सांसद ने कई फरियादियों की समस्या का भी समाधान किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें