फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...इस गर्मी में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Thu, 09 Apr 2015 07:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेवासियों को ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से इस साल भी राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के दूसरे चरण में जिन 12 उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि होनी थी, उनका काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। उपकेंद्रों पर लगने वाले ट्रांसफार्मर न तो ऊजीकृत हो पाए हैं और ही लोड कम करने के लिए अब तक फीडर ही बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि लखीमपुर डिवीजन के 12 उपकेंद्रों बेहजम, बसैगापुर, ढखेरवा, कैमहरा, बिजुआ, अलीगंज, बरबर, रेहरिया, ममरखापुर, जेबीगंज, संपूर्णानगर और महंगापुर में पांच-पांच एमवीए का एक-एक ट्रांसफार्मर लगाकर गांवों में ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाई जानी है। गर्मी शुरू हो गई है, लेकिन कार्यदाई संस्था (एलएनटी) बसैगापुर, कैमहरा, बिजुआ, अलीगंज और संपूर्णानगर में सिर्फ ट्रांसफार्मरों को ऊर्जीकृत कर सकी है, पर इनसे गांवों के फीडरों को जोड़ा नहीं गया है। वहीं कई अन्य उपकेंद्रों पर अब तक ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुंच पाए हैं और न ही बिजली लोड कम करने के लिए नए फीडर ही बन पाए हैं। अधिकारियों के मुताबिक ट्रांसफार्मरों के लगने के बाद ही गांवों का लोड ट्रांसफर किया जा सकता है।
एसडीओ आरबी सिंह ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में दूसरे चरण का काम सितंबर तक पूरा होना है। कार्यदाई संस्था उसी हिसाब से कार्य का लक्ष्य लेकर चल रही है। हालांकि उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसी गर्मी में गांवों में लोगों की बिजली संबंधी समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बढ़ेगी बिजली क्षमता
-बेहजम में पांच से 10 एमवीए
-बसैगापुर में पांच से 10 एमवीए
-ढखेरवा में पांच से 10 एमवीए
-कैमहरा में पांच से 10 एमवीए
-बिजुआ में आठ से 13 एमवीए
-अलीगंज में पांच से 10 एमवीए
-बरबर में 10 से 15 एमवीए
-रेहरिया में 10 से 15 एमवीए
-ममरखापुर में 10 से 15 एमवीए
-जेबीगंज में पांच से 10 एमवीए
-संपूर्णानगर में 10 से 15 एमवीए
-महंगापुर में पांच से 10 एमवीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें