फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जिला सहकारी बैंक की शाखा से 32 लाख रुपये चोरी, लॉकर में सिर्फ 500 का नोट छोड़ गए चोर

Mon, 16 Jan 2023 07:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना का अंजाम दिया है। बदमाशों ने जिला सहकारी बैंक को निशाना बनाया। बैंक के लॉकर से 32 लाख रुपये चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार को हुई। 
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की राजापुर मंडी स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा से चोरों ने लॉकर तोड़कर 32 लाख रुपये चुरा लिए। दो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार की सुबह बैंक खोलने पर अंदर का नजारा देखकर कर्मचारियों के पसीने छूट गए। ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था। एएसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन


राजापुर पुलिस चौकी के ठीक पीछे मंडी सचिव कार्यालय के पीछे भवन में जिला सहकारी बैंक शाखा संचालित होती है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण दो दिन बैंक बंद रहे। बदमाशों ने पहले गली की ओर खुलने वाली बाथरूम की खिड़की की ग्रिल के पेंच खोलकर अंदर घुसने का रास्ता बनाया। इसके बाद बाथरूम के दरवाजे के पेंच खोलकर पल्ला खोल दिया। बदमाशों ने बिजली व इनवर्टर सिस्टम के तार काट दिए। इससे अलार्म और सीसीटीवी कैमरे बेकार हो गए।

विज्ञापन

बैंक में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लॉकर में मिला सिर्फ 500 नोट 

बदमाशों ने चेस्ट रूम के ताले तोड़े और कटर से लॉकर को काटकर उसमें रखे 32 लाख रुपये निकाल लिए। जांच के दौरान लॉकर में सिर्फ एक नोट 500 रुपये का मिला। शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार मिश्रा ने बैंक से 32 लाख रुपये चोरी कर लिए जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वाड की टीमें भी मामले की जांच कर रही है। 

Family Planning Box: सरकारी अस्पतालों में कंडोम के साथ अब गर्भ निरोधक गोली और प्रेग्नेंसी जांच किट भी मिलेगी

एएसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजापुर मंडी स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में रविवार की रात चोरी की घटना हुई है। मौके पर जांच पड़ताल की गई है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें