फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्य दरवाजे से कूदकर घर में दाखिल हुए चोर, जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
चोरी के बाद ​बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। ग्राम बख्तियारपुर में बुधवार रात चोर मुख्य दरवाजे से कूदकर घर में दाखिल हुए और बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व 800 रुपये नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित पवन वर्मा पुत्र फूलचंद्र वर्मा ने थाना मैगलगंज में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पवन वर्मा के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे चोर मुख्य दरवाजे से कूदकर घर के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने करीब पांच जोड़ी पायल, एक सोने का हार, पांच पेंडल वाली दो मालाएं, चार जोड़ी बिछिया और पांच सोने की अंगूठी चोरी कर लीं।
सुबह परिजनों की नींद खुली तो सामान बिखरा और बक्से खुले मिले। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास तलाश की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात में पुलिस गश्त पर्याप्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें