शावकों के साथ खेतों में घूम रहे चार तेंदुए
धौरहरा में वन रेंज के कफारा और टेकीकुंडा अमेठी गांवों के आसपास खेतों में शावकों के साथ चार तेंदुओं की मौजूदगी से इलाके में दहशत है। इससे किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं। कफारा गांव निवासी किसान रामलखन निगम और पंकज ने बताया कि तेंदुए ने टेकीकुंडा गांव में बकरी सहित अन्य पशुओं का शिकार किया है। उन्होंने मांग की है कि वन विभाग गश्त बढ़ाकर तेंदुओं को पकड़कर जंगल में छोड़े।
दूसरी तरफ मंगरौली गांव निवासी बुजुर्ग को मारने वाला बाघ अब भी निरंतर पशुओं का शिकार कर रहा है। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए नाइट विजन कैमरे और पिंजरा लगाया, पर बाघ उनकी पकड़ से अब भी दूर है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि निगरानी के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी जा रही है।