फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छत का जाल तोड़कर घर में घुसे चोर, चार लाख के जेवर ले उड़े

Thu, 26 Feb 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहल्ला ईदगाह में चोरी के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला ईदगाह निवासी शुभम सिंह पुत्र संजय सिंह के बंद मकान में मंगलवार रात चोर छत के रास्ते जाल तोड़कर घुस आए और लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य पास में स्थित दूसरे मकान में थे। इसी दौरान चोरों ने सेफ अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, झुमके, नाक की बाली, पायल समेत अन्य आभूषण और करीब तीन लाख रुपये की नकदी पार कर दी। चोरी गए जेवरों की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है। घर में लगा सीसीटीवी डीवीआर भी चोर उखाड़कर ले गए।
सुबह घटना की जानकारी होने पर घर का सामान बिखरा मिला। मौके पर लोहे की रॉड और सरिया पड़ी मिली, जिनसे ताले और लॉकर तोड़े गए थे। छत का जाल खुला मिला, जिससे अंदेशा है कि चोर उसी रास्ते से अंदर दाखिल हुए। पास में ही प्रतीक श्रीवास्तव का निर्माणाधीन मकान है, जिसके सहारे चोरों के घर में घुसने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी पवन गौतम, शहर कोतवाल राजेश सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। फुटेज की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें