फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोहरे और गलन से अभी नहीं मिलेगी राहत

Mon, 22 Dec 2025 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार की सुबह शहर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। इसके बाद दोपहर में धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, गलन और सर्द हवा जारी रहीं। शाम होते ही मौसम फिर सर्द हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के वक्त बहुत ही घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी रखा था। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से शीत दिवस भी घोषित किया गया। कोहरे और ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।
मंगलवार से अगले छह दिन भी घना कोहरा पड़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। इसमें मंगलवार और बुधवार के लिए यलो अलर्ट और बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को ऑरेंज अलर्ट एवं रविवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें