धौरहरा के सिसैया चौराहा पहुंचे रोलिंग सनोज। स्रोत: ग्रामीण
धौरहरा। देश में आपसी भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोलिंग सनोज इन दिनों पैदल भारत भ्रमण पर निकले हैं। वे मेरी मिट्टी मेरा देश नाम से पद यात्रा कर रहे हैं।
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी और प्रतिष्ठित क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद रोलिंग सनोज ने आरामदायक जीवन की राह छोड़कर देश की मिट्टी से जुड़ने और लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है और इसी भावना को मजबूत करने के लिए वह गांव-गांव और कस्बे-कस्बे पैदल यात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान धौरहरा क्षेत्र के सिसैया चौराहा पहुंचने पर उन्होंने लोगों से सीधा संवाद कर आपसी भाईचारा, सौहार्द और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। संवाद