फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं होंगी जांचें, पैथालॉजी एमसीएच विंग में शिफ्ट

विज्ञापन
पैथोलॉजी लैब से मशीनें खोलते तकनीशियन।
विज्ञापन
सोमवार से होने लगेंगी एमसीएच विंग में सभी प्रकार की जांचें
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की पैैैथालॉजी में अब कुछ दिन तक खून आदि की जांचें नहीं होगी। मंगलवार से पैथालॉजी को भी मोतीपुर स्थित एमसीएच विंग में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई। मंगलवार को कई मशीनें एमसीएच विंग भेज दी गईं। ऐसे में कुछ दिनों तक पैथालॉजी का काम प्रभावित रहेगा। हालांकि सोमवार से पैथालॉजी संबंधी सभी सुविधाएं बहाल हो जाएंगी।
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए एक बुरी खबर है। बुधवार से उन्हें अस्पताल में पैथालॉजी जांच की सुविधा नहीं मिलेगी। इसका कारण अस्पताल परिसर में 500 बेड का अस्पताल बनने के लिए परिसर को खाली करना है। अब तक मरीजों को एक रुपये के पर्चे पर ही डॉक्टर से परामर्श और दवाओं के साथ जांच की सुविधा मुफ्त मिलती थी।
विज्ञापन

पैथालॉजी में हीमोग्लोबिन से लेकर किडनी आदि तक की तमाम जांचें होती थीं। मगर, अस्पताल शिफ्टिंग के तहत पैथालॉजी को मोतीपुर स्थित एमसीएच विंग यानी मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल में ट्रांसफर किया जा रहा है। इस क्रम में पैथालॉजी की मशीनें शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। इससे मंगलवार को काम प्रभावित रहने से मात्र 444 मरीजों की ही जांच हो पाई। फिलहाल, अब तीन से चार दिन तक पैथालॉजी बंद रहने से मरीजों की जांचें हो पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में मरीजों को डॉक्टर की ओर से लिखी जांच निजी पैथालॉजी से कराने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सिर्फ हीमोग्लोबिन एवं ब्लड की हुईं जांचें- 444
हीमोग्लोबिन से लेकर अन्य कई होने वाली जांच- 1000
जिला अस्पताल के ट्रांसफर का काम तेजी से चल रहा है। एमसीएच विंग में ओपीडी शुरू हो गई है। अब पैथालॉजी शिफ्ट की जा रही है। मशीनों को हटाकर वहां पर पुन: क्रियाशील करने में दो दिन का समय लगेगा। इसके बाद मोतीपुर में जांचें होने लगेंगी।
- डॉ. मदनलाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें