फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कक्षा तीन से 12 तक के बच्चों का होगा निपुण मूल्यांकन

Sat, 31 May 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय के साथ ही अब माध्यमिक स्कूलों के बच्चों का निपुण मूल्यांकन कराया जाएगा। नए सत्र 2025-26 के लिए आदेश आने के बाद विभाग ने कक्षा तीन से 12 तक के बच्चों का मूल्यांकन कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अभी तक कक्षा एक और दो के बच्चों का मूल्यांकन किया जाता था। निपुण मूल्यांकन में भाषा व गणितीय ज्ञान परखा जाता है। बताया जा रहा है कि मूल्यांकन के लिए निपुण प्लस एप मुख्यमंत्री ने जारी किया है। स्कूलों में हर तीन महीने में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम का औचक मूल्यांकन होगा। इसके लिए शिक्षक, मेंटर व डीएलएड प्रशिक्षुओं को लगाया जाएगा।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अभी कक्षा एक व दो के बच्चों का भाषा व गणित का मूल्यांकन किया जाता है, लेकिन अब कक्षा तीन से 12 में भाषा, गणित के साथ-साथ पर्यावरण विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, साइंस आदि के सवाल भी शामिल किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें