परिजन के पास मौजूद बच्ची।स्रोत -पुलिस
मैगलगंज। चौराहे से लापता हुई तीन साल की मासूम को पुलिस ने महज एक घंटे के अंदर सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंप दिया।
थाना हाजा की पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन वर्षीय काव्या इलाहाबाद बैंक के पास से लापता हो गई है। पीआरवी टीम और महिला हेल्प डेस्क सहित एक संगठित पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को मैगलगंज के भुड़वा में राकेश धोबी के घर के पास से सकुशल तलाश लिया गया।
कुछ ही देर में बच्ची के मामा संकेत और मां मोनिका निवासी मैगलगंज मौके पर पहुंचे और बच्ची को पहचान लिया। शिनाख्त होने के उपरांत पुलिस ने बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद