फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद की किल्लत, समिति पर उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
किसानों से चर्चा करते हुए एआर कोऑपरेटिव रजशीन प्रताप सिंह। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मितौली। कस्बे की किसान सेवा सहकारी समिति में यूरिया लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। ज्यादा भीड़ होने के कारण समिति पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लाइन लगवाकर खाद बंटवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह खाद लेने के लिए समिति पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। फिर भी समिति पर खाद बंटनी शुरू नहीं हुई। इससे किसानों में अफरातफरी मच गई। इसको देखते हुए केंद्र प्रभारी को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने टोकन बोलकर सभी को लाइन में लगाकर खाद बंटवाना शुरू किया। किसानों ने बताया कि किसान कई दिनों से खाद लेने के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। खाद समिति पर मिल नहीं पा रही है।



गोला रैक पर 2669.580 एमटी आई यूरिया, खत्म होगा संकट
लखीमपुर खीरी। गोला रैक प्वाइंट पर मंगलवार को इफको यूरिया की 2669.580 एमटी रैक पहुंची। इसमें से जिले की 96 बी-पैक्स/संस्था को 2310.750 एमटी यूरिया भेजी जाएगी। इसके पहुंचने से सभी समितियों पर यूरिया का संकट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव रजशीन प्रताप सिंह ने समितियों पर ब्लॉक स्तरीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर अंकित कराया गया है, ताकि किसान उन नंबरों पर जानकारी ले सकते हैं। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 7007918909 जारी किया गया है, जिस पर किसान शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
एआर ने बताया कि जिले में अब यूरिया की कमी नहीं है। लगातार यूरिया की रैक आ रही है। समितियों पर समिति के सदस्य को प्राथमिकता दी जा रही है। एआर ने सभी किसानों से अपील की है कि समिति पर उर्वरक लेने जाए तो आधार कार्ड के साथ खसरा खतौनी भी ले जाए। संवाद

किसानों से चर्चा करते हुए एआर कोऑपरेटिव रजशीन प्रताप सिंह। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें