गौरीफंटा बाॅर्डर पर खराब पड़ा ट्रांसफाॅर्मर। स्रोत : ग्रामीण
गौरीफंटा। नेपाल सीमा क्षेत्र में आठ साल से बिजली नहीं आई है। यहां पर लगा ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। वन विभाग की तरफ से एनओसी न मिल पाने से इसे आज तक बदला नहीं गया है। इससे सीमा पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम, वन विभाग कार्यालयों के कर्मचारियों को परेशानी उठानी रही है।
सीमा जंगल क्षेत्र में होने से हिंसक जानवरों और जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। बिजली न आने से कस्टम व एसएसबी कार्यालयों पर रात 9-10 बजे तक जनरेटर से प्रकाश व्यवस्था की जाती है। उधर, पुलिस चौकी और वन विभाग में केवल सोलर लाइट तथा लैंप से काम चलाते हैं। सर्दी के मौसम में सोलर भी चार्ज नहीं हो पाते हैं। सीमा पर तैनात कार्यालयों के अधिकारियों का कहना है कि जब से वो आए हैं, उससे पहले से बिजली नही आ रही है, बाकी उच्चाधिकारी जाने क्या मामला है।
वर्जन
वन विभाग से एनओसी नहीं मिल पा रही है। इससे सीमा तक बिजली नहीं जा पा रही है। सीमा पर जो ट्रांसफाॅर्मर लगा है, वह बहुत ही पुराना है। उसको बदलवाने के लिए कार्यवाही चल रही है।
निशांत ज्योति, अधिशाषी अभियंता, विद्युत निगम, गौरीफंटा