फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भरी हुंकार, स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा रोजगार

Mon, 15 Sep 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमीरनगर कुंभी चीनी मिल में क्षेत्रीय लोगों के साथ धरने पर बैठे विधायक अमन गिरि। संवाद
विज्ञापन
अमीरनगर। बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल गेट पर सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय किसानों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि, दो घंटे बाद चीनी मिल प्रबंधन से वार्ता होने के साथ मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ने चीनी मिल के अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रीय युवाओं को फैक्टरी में रोजगार दिया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार की यही मंशा है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराया जाए। क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार पाने का हक नहीं है।
धरने पर बैठे क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि से वार्ता करने के लिए चीनी मिल इकाई प्रमुख डॉ. सुनील कुमार यादव पहुंचे। विधायक अमन गिरी ने उन्हें एक सप्ताह का समय देते हुए कहा यदि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं की गई तो पुनः धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य तौहीद खां, अब्दुल अजीज खां, जुबेर खां, हरजिंदर सिंह लाडी, अरविंद सिंह, हीर सिंह, सचिन सिंह, संतोष वर्मा और संदीप सिंह सहित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें