फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीजीएनपीजी कॉलेज में बीएससी (कृषि) की मान्यता के लिए कृषि फॉर्म खरीदने का प्रस्ताव

Mon, 15 Sep 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में सहकारी गन्ना विकास समिति की साधारण सभा में मौजूद किसान। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की साधारण सभा में बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा हावी रहा। गन्ना समिति द्वारा संचालित केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज की बीएससी कृषि की मान्यता के लिए कृषि फार्म खरीदने का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सीजीएनपीजी कॉलेज के नेहरू सभागार में मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि की मौजूदगी में गन्ना समिति की साधारण सभा हुई। इसमें गन्ना सुरक्षण वर्ष 2025-26 पर विस्तृत चर्चा की गई। केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज की बीएससी कृषि की मान्यता के लिए कृषि फार्म को क्रय करने के प्रस्ताव के अनुमोदन को स्वीकृति प्रदान की। चीनी मिल गोला, गुलरिया एवं कुंभी के क्रय केंद्रों पर गन्ना किसानों से उतराई न लिए जाने की सहमति बनी।
विधायक अमन गिरि ने चीनी मिल और सहकारी समिति के अधिकारियों से कहा कि यहां की जमीनों, क्षेत्र का इस्तेमाल करते हो तो यहां के युवाओं को रोजगार भी दो। समय से गन्ना भुगतान न होने से नगर व क्षेत्र का व्यापार प्रभावित हुआ है। गन्ना भुगतान समय अवधि में सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर गोला समिति की अध्यक्ष बीना सिंह, आशीष कुमार सिंह, सुरेशचंद्र वर्मा, अवधेश मिश्र एवं डेलीगेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें