फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में भी खाकी पर कई बार हो चुके हैं हमले, दो दरोगाओं की भी जा चुकी है जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस पर हमले से लखीमपुर खीरी भी अछूता नहीं हैं। जिले मेें एक नहीं खाकी पर कई बार हमले हुए। इन हमलों में दो दरोगाओं की जान भी जा चुकी है। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस हमलों पर रोक नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

--------
केस: एक
दरोगा जितेंद्र की गोली मारकर हुई थी हत्या
करीब 10 साल पहले कोतवाली सदर में दरोगा जितेंद्र कुमार तेवतिया तैनात थे। जीआईसी ग्राउंड में मेले में हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
--------
केस: दो
चौकी इंचार्ज परवेज की भी लेली थी जान
करीब 12 साल पहले थाना नीमगांव की पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज परवेज अली अपने आवास में थे इसी दौरान हमलावरों ने उन पर हमला बोल और चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
-------
केस: तीन
चेकिंग के दौरान एसआई को पशु तस्करों ने मारी थी गोली
21 अगस्त 17 को मैगलगंज थाने में तैनात एसआई सूर्यमणि यादव को पशु तस्करों ने चेकिंग के दौरान गोली मार कर घायल कर दिया था। वह वर्तमान समय में टीएसआई पद पर शहर में ही तैनात हैं।
विज्ञापन

--------
केस: चार
चौकी इंचार्ज और चौकीदार को किया था जख्मी
जून 16 में एटीएम लूटने की कोशिश कर रहे तीन लुटेरों ने तत्कालीन संकटा देवी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह और चौकीदार मायाराम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था, जिससे दोनों घायल हो गए थे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें