आधी रात के करीब चोर घर की चहारदीवारी फांदकर घुस आए। बरामदे में टंगी चाबी से ताले खोलकर घर के कमरों में दाखिल हुए और घटना को अंजाम देकर निकल गए। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बर्तन साफ करने के लिए आए नौकर ने घर के दरवाजे खुले होने जानकारी दी तो परिवार में हड़कंप मच गया।
परिवार के सदस्यों ने कमरों में सामान बिखरा देखकर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ धौरहरा, प्रभारी निरीक्षक धौरहरा, प्रभारी निरीक्षक खमरिया व थानाध्यक्ष ईसानगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल की। चोर पूर्व विधायक के दोनों लाइसेंसी रिवॉल्वर दीवार के पास फेंक गए।
धौरहरा पुलिस की सक्रियता पर उठ रहे सवाल
पूर्व विधायक के घर चोरी के बाद से धौरहरा पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने जांच में लगी टीमों को जरूरी निर्देश देते हुए घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।
ईसानगर थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी हुए सामान की अभी तक सूची नहीं मिली है। डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट टीम के साथ अन्य थानों की पुलिस को चोरी के खुलासे में लगाया गया है।