धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव सरपतहा में प्रधान के भाई कपड़ा व्यापारी राजकुमार के घर में शुक्रवार रात पीछे की दीवार पर चढ़कर चोर दाखिल हो गए। घर में रखे 12 हजार रुपये, 5 गत्ता साड़ी, 1 गत्ता फ्रॉक, दो थान पतलून का कपड़ा, सोने का झाला और मटर माला सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर भाग गए।
दूसरी घटना बृहस्पतिवार की रात की है। कफारा चौकी क्षेत्र के गांव टापरपुरवा घुरघुट्टा में संजय कोरी के घर में दाखिल हुए चोरों ने घर में रखे बहू के कपड़े सोने-चांदी के आभूषण उड़ा ले गए। पीड़ित ने कफारा चौकी इंचार्ज श्री कृष्णपाल को तहरीर दी, लेकिन दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नही हुई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद