फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चोरी और नकबजनी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पकड़े गए अ​भियुक्त-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस ने हाल में हुई चोरी और नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आदेश मिलने पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि स्वॉट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी और नकबजनी की घटनाओं का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुनव्वर निवासी ग्राम सिसैंया थाना धौरहरा, प्रमोद कुमार निवासी ग्राम मिर्जापुरवा, रामनारायण निवासी ग्राम नौवापुर, संजय निवासी ग्राम त्रिकौलिया, पोस्ट सिंगावार तथा उत्तम निवासी ग्राम रंजीतगंज थाना ईसानगर शामिल हैं।
पुलिस ने इनके पास से 10 जोड़ी पायल, 20 बिछुआ, पांच अंगूठियां, एक ओम लॉकेट, एक करधनी, तीन जोड़ी कान के झुमके/झाले, आठ चांदी के सिक्के, एक मांग टीका, एक मांग बिंदी, दो मंगलसूत्र, दो नाक की बूंदी/बाली, 7,100 रुपये नकद, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें