फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मजदूर की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रामापुर में मिट्टी की खदान धंसने से मजदूर पंकज की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, मामले का एक आरोपी अभी पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन निवासी पंकज (35) गांव के ही मनोज वर्मा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से रामापुर में वीरेंद्र वर्मा के खेत पर मिट्टी खोदने गया था। ट्रॉली में मिट्टी भरते समय मिट्टी का टीला धंस गया, जिससे वह दब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मजदूर और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए। पुलिस ने बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली। परिजनों की तहरीर पर पहले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच में खदान काफी गहरी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी। इस मामले में पुलिस ने वीरेंद्र वर्मा निवासी रामापुर और मनोज वर्मा निवासी सलेमपुर कोन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का एक आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
-विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें