फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खुद को गोली मारने वाला युवक शाहजहांपुर से लखनऊ रेफर

Sun, 24 May 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव ढंढेल में शनिवार शाम खुद को गोली मारने वाले युवक को शाहजहांपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गोली उसके पेट में फंसी हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव ढंढेल निवासी राजीव यादव ने तमंचे से खुद को गोली मार ली थी। बताया जाता है कि युवक गांव की एक सजातीय विवाहित महिला के पीछे पड़ा था। इस बात को लेकर शनिवार शाम महिला के पति ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद युवक ने अपने दरवाजे पर 315 बोर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। पेट में गोली फंसी होने के कारण बाद में उसे लखनऊ रेफर किया गया है। राजीव यादव शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। वह ट्रक चालक है और शनिवार को ही घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि राजीव का लखनऊ के अस्पताल में ऑपरेशन कराया जाएगा। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें