फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक ने महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई वारदात
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के एक मोहल्ले में शराब के नशे में धुत युवक ने एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। घरवालों ने जब विरोध किया तो वह ईंट-पत्थर चलाने लगा, जिस पर पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेज दिया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे हाथीपुर निवासी समीर खान पुत्र असलम उसके घर में घुस आया और विवाहित पुत्री से छेड़खानी करने लगा। जब पुत्री चिल्लाई तो घरवाले भागकर कमरे से बरामदे में आए। इस बीच समीर ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन जब पकड़ा गया तो घर में ही मारपीट करने लगा। बहुत मुश्किल से समीर को घर से बाहर निकाल पाए तो वह परिवार को जान से मार देने की धमकी देते हुए बाहर से घर में ईंट पत्थर फेंकने लगा। पड़ोसियों की मदद से घरवालों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें