फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया ब्लॉक के चार गांवों में तीन दिन लगेगा स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन एवं आयुष्मान कार्ड की भी मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

कोरोना टीके के साथ ही बीमारियों का भी होगा इलाज
लखीमपुर खीरी। ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा दिलाने के लिए सीएमओ ने जिले में स्वास्थ्य मेले लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पलिया ब्लॉक के चार गांव चयनित हुए हैं। तीन दिन तक चलने वाले मेले में ग्रामीणों को कोरोना टीकाकरण के साथ कई बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेलों को लेकर शुक्रवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बैठक हुई। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने स्वास्थ्य मेला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक पलिया के चार गांवों में तीन दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर (24, 25 व 26 अगस्त) लगेगा। इसके लिए सिपाही खुर्द, बसंतापुर, त्रिलोकपुर व मझगई गांव चयनित हैं। मेले में आयुष्मान कार्ड, कोविड वैक्सीनेशन, रूटीन टीकाकरण, एईएस, जेई, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ, परिवार कल्याण काउंसलिंग, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी, जिससे ग्रामीण लाभांवित सकें। उन्होंने एसीएमओ एवं संबंधित अधीक्षक को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, जिससे मरीजों को असुविधा न हो। एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. वीसी पंत, डॉ. आरपी दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें