फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधकों ने किया योगाभ्यास

Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खमरिया।
विज्ञापन
yoga - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गायत्री परिवार ने कई जगह कराए कार्यक्रम
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने जिले में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से विभिन्न जगहों पर योग कार्यक्रम संपन्न कराए। इसके तहत गोला रोड स्थित श्री वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह छह बजे से आठ बजे तक साधकों ने योगाभ्यास किया। 
योग शिविर में सूर्य नमस्कार, प्रज्ञा योग, व्यायाम आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र आनंद गुप्ता और सोनाली वर्मा ने किया। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा जिले के विभिन्न ब्लॉक शाखाओं में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन

ईसानगर ब्लाक में गायत्री शक्तिपीठ खमरिया में नेहा गुप्ता, शक्तिपीठ बेहटा में राज बहादुर कटियार, भगवानदास कुटी मोहम्मदापुर में हरीशंकर, हनुमान मंदिर सेमरिया में मुरलीधर वर्मा, प्यारेलाल मिश्रा, गायत्री मंदिर डुंडकी में रामशंकर मौर्य, गन्ना सेंटर खजुहा में मृत्युंजय मौर्य, मायाराम यादव, ओझापुरवा में राकेश यादव, तेजपाल यादव, ईसानगर में रमेश वर्मा, गिरिजाशंकर ब्लाक धौरहरा में गायत्री शक्तिपीठ सरसवा में सुशील, ब्लाक रमियाबेहड़ के लबेदपुर, ब्लाक बांकेगंज में छत्तीपुर, फूलबेहड़ के काशीरामपुरवा में, रामलीला मैदान पलिया में आयुष, गोला में श्रीराम मंदिर पंजाबी कालोनी में जीतेंद्री देवी, कृषक समाज इंटर कॉलेज में गोपाल कृष्ण राजपूत, मितौली आदर्श इंटर कालेज में अमरपाल मौर्य तथा निघासन मे गायत्री शक्तिपीठ में रत्तीराम के निर्देशन में योग कार्यक्रम हुआ। 

कॉलेज में कराया गया योग 
ममरी। परेली के पटेल शांति निकुंज इंटर कॉलेज के मैदान परं प्रभात किरण सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में हुए योग शिविर में महेंद्र सिंह, जगदीप सिंह, राजीव वर्मा ने योग कराया। प्रबंधक पंकज वर्मा ने प्रतिदिन एक घंटा योग करने की सलाह दी। सोमचंद वर्मा, प्रीकेश वर्मा, अवधेश, अनीस, छत्रपाल भार्गव, दिनेश, मदनलाल, अनूप, हेमराज, विनोद, ब्रह्मादीन वर्मा, बाबूराम वर्मा, बालगोविंद, मिश्रीलाल, नरेंद्र कुमार, टीकाराम, लोकेश, श्रीकांत, माखनलाल, नसरत अली, प्रज्ञा वर्मा, साक्षी, शिप्रा, शिवांगी, अंजलि आदि ने योगाभ्यास किया।

पतंजलि योगपीठ ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
मोहम्मदी। पतंजलि योगपीठ तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योग कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया।
पतंजलि  योगपीठ के डॉ सुभाष चंद्र गुप्ता ने पीडी कॉलेज के प्रबंधक जगदीश चंद्र  गुप्ता, जेपी कॉलेज के प्रबंधक अवनीश गुप्ता, योग शिक्षक गिरीश शर्मा,  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, नगर व्यापार मंडल अध्ध्यक्ष अतुल  रस्तोगी, भाकियू (टिकैत) के प्रेम सिंह, रामदिनेश वर्मा, आरएसएस के शंकर लाल, अमित भसीन, शोभित मेहरोत्रा, गोपाल रस्तोगी, सुशील वर्मा, विष्णु मोहन  रस्तोगी, पतंजलि पीठ की महिला शाखा प्रमुख नीलम गुप्ता ने डॉ रीना तिवारी,  किरन प्रभाकर, शाला पांडे आदि को उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया।
प्रबंधक  जगदीश गुप्ता ने पतंजलि योगपीठ की योग शिक्षिका कु.अंजलि प्रभाकर को  स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष पांडे ने किया। तहसील प्रभारी शिशुपाल प्रभाकर ने आभार जताया।

योग दर्शन पुस्तक का हुआ विमोचन
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय योग दिवस के समापन पर शहनाई गेस्ट हाउस में समारोह आयोजित कर योग दर्शन पत्रिका का विमोचन किया गया है।
शहनाई गेस्ट हाउस में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने योग दिवस की महत्ता बताई। योग से होने वाले लाभ और इस अभियान  को बढ़ावा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। अतिथियों ने योग दर्शन पत्रिका का विमोचन भी किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद गिरि, हेमेंद्र वर्मा, घनश्याम वर्मा, विजय माहेश्वरी, अरविंद मिश्र, विजय पाठक, मुन्नालाल अवस्थी, दीपेंद्र गुप्त, आनंद प्रकाश शुक्ल, अवधेश मिश्र, विजय शुक्ल रिंकू, रेखा मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लोगों ने दिखाई योग के प्रति रुचि
पलियाकलां। शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाने के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में योग क्लास का आयोजन किया जा रहा है। यहां यूनानी टीम के योगाचार्य आचार्य माधवेंद्र शर्मा द्वारा प्रतिदिन सीएचसी में ही मार्निंग योगा क्लास में योग कराते हैं। जिसमें तमाम लोग पहुंचकर योग कर रहे हैं। इसी में शुक्रवार को भी योग क्लास लगाई गई।
विज्ञापन

यूनानी टीम के योगाचार्य आचार्य माधवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन प्रात:कालीन योग करने से शरीर स्वस्थ बना रहता है तथा तमाम रोग भी योग करने से दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से शनिवार तक रोजाना सुबह पांच बजे से छह बजे तक मार्निंग योगा क्लास का आयोजन किया जाता है। जिसमें योग के माध्यम से तमाम आसन सिखाए जाते हैं। आचार्य श्री शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऊपर की मंजिल में योगा क्लास लगती है। जिसमें पहुंचने वालों को ताड़ आसन, कटीचक्र आसन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन के साथ ही तमाम आसन करने बताए जाते हैं। शुक्रवार को भी योगा क्लास में तमाम लोगों ने पहुंचकर योग के प्रति अपनी रुचि दिखाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें