फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या

Fri, 19 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी स्थित तालाब में मिले महिला की शव के मामले में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार देर शाम आई पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में घटना का खुलासा हुआ है। हालांकि अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे मामला उलझा हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छाउछ के समीप स्थित तालाब में मंगलवार को एक महिला का शव बरामद हुआ था। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। लोगों ने तालाब में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। कई घंटों की जिद्दोजहद के बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया था।
शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया। 72 घंटे पहले बरामद हुए महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार करवा दिया है। पोस्टमाॅर्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया।
विज्ञापन

मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शव मिलने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि सोमवार की रात ही उसे तालाब में फेंका गया है। शव के पास ही एक बोरी भी मिली है, जिसमें महिला के कपड़े मिले थे।
सीओ विवेक तिवारी ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान और घटना के खुलासे के लिए प्रयास कर रही है। आसपास के जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामले तालाशे जा रहे हैं। बताया कि जल्द ही महिला की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा और जो भी लोग इसमें शामिल हैं उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें