फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बोर्ड बैठक में सड़क मरम्मत, जल जीवन मिशन और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Fri, 19 Jun 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक में बोलते सांसद आनंद भदौरिया। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत सभागाार में शुक्रवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में एक बार फिर जल निगम की कलई सदस्यों ने खोली। सदस्यों ने कहा कि जल निगम सड़क खोदकर डाल गया है, अभी तक मरम्मत नहीं कराई है।

सांसद आनंद भदौरिया ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में जनसुनवाई पोर्टल, याचिका समिति व जिला पंचायत बोर्ड के अलावा अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से खारिज कर दिया।
जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से उन्नत प्रजाति के गन्ने की बोआई करने और प्रत्येक किसान का गन्ना सर्वे कराने की अपील की। वहीं लखीमपुर-सिकंदराबाद होते हुए मोहम्मदी मार्ग की मरम्मत का मुद्दा भी बैठक में उठा।
विज्ञापन

इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मार्ग के 0 से 20 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जबकि शेष मार्ग को योजना में स्वीकृत कराने की कार्रवाई चल रही है।

किसानों को डीजल छोटे कंटेनरों में उपलब्ध कराने का मुद्दा भी बैठक में उठा, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने किया। बैठक में पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रतिनिधि बृजेश सिंह, विभिन्न ब्लॉकों के प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों और जनपद स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें