फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झुनकी देवी हत्याकांड में आरोपी महिला और उसकी बेटी को भेजा जेल

Wed, 17 Sep 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में झुनकी देवी की हत्या में शामिल दोनों आरोपी।पुलिस
विज्ञापन
निघासन। थाना पढ़ुआ के गांव प्रेमनगर के मजरा मंझरापूरब में झुनकी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी महिला इंद्रावती और उसकी बेटी सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव मंझरा पूरब निवासी रामसुधार राजभर की पत्नी झुनकी देवी का शव रविवार को गन्ने के खेत में मिला था। रामसुधार ने गांव की ही इंद्रावती पत्नी लाल बहादुर व उसकी पुत्री सुनीता पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि विवेचना में सामने आया कि मृतका झुनकी देवी का इंद्रावती के पति लालबहादुर से प्रेम संबंध थे। इसी रंजिश में इंद्रावती ने अपनी पुत्री सुनीता के साथ मिलकर हंसिया से झुनकी देवी की हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।
मामले में थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय सहित पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपित महिलाओं को घटना में प्रयुक्त धारदार हंसिया के साथ न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें