फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा से निकले जंगली हाथियों ने धान-गन्ने की फसल रौंदी

विज्ञापन
हाथियों द्वारा खराब की गई फसल दिखाता किसान।
विज्ञापन
हाथियों ने लकड़ी, फूस के मचान भी तोड़ डाले
विज्ञापन

किसानों ने वन विभाग से की मुआवजे की मांग
बेलरायां। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे खेतों में हाथियों के झुंड ने 15 बीघा धान और गन्ने की फसलों को खाने के बाद रौंदकर तहस-नहस कर दिया। किसानों ने वन विभाग के रेंज कार्यालय बेलरायां में प्रार्थनापत्र देकर मुआवजे की मांग की है।
कस्बा निवासी चेतराम ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने जंगल सीमा से सटे खेत में आकर करीब दो बीघे गन्ने की फसल को खाने के बाद रौंद दिया। इससे किसानों को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इसी तरह कस्बे से सटे ग्राम मोतीपुर निवासी मोहनलाल ने बताया कि बीती रात हाथियों के झुंड ने पड़ोस के खेतों में लगी फसलों को रौंदने के बाद खेत में आकर पांच बीघा गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। ग्राम तकियापुरवा निवासी फिदाहुसेन ने बताया कि ब्याज पर पैसा लेकर जंगल से सटे खेत में आठ बीघा गन्ने की फसल को बोई थी। बृहस्पतिवार रात जंगल से बाहर निकले करीब एक दर्जन हाथियों के झुंड ने पड़ोस के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद करने के बाद आठ बीघा खेत में जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद हाथियों ने खेत में फसल की रखवाली के लिए बने लकड़ी, फूस के मचान को तहस नहस कर दिया। बाद में झुंड खेत से बाहर आकर जंगल के बीच बने रेलवे फाटक से होकर जंगल में चला गया। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि किसानों के पार्थनापत्र पर खेत मे फसलों के नुकसान की जांच वन कर्मचारियों से कराई जाएगी। जांच के बाद पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें