फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने अधिकारियों के साथ की सावन मेले की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं आई लक्ष्मी सिंह।
विज्ञापन
सावन पर गोला में करें यातायात का वन-वे प्लान
विज्ञापन

पार्किंग स्थल पर भी लगाएं जाएं सीसीटीवी कैमरे
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में शुक्रवार को आईजी लक्ष्मी सिंह ने सावन मेला को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर की गईं तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तहसील सभागार में एडीएम संजय कुमार सिंह, एसपी संजीव सुमन और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की मौजूदगी में आईजी लक्ष्मी सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा की गई तैयारियों की रूपरेखा की जानकारी की। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बिंदुवार पूर्व में होते आए सावन मेला में नगर पालिका परिषद द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरी ने मंदिर के खुलने, साफ सफाई, पूजन विधान, दमदार पूजा और भीड़ उमड़ने की प्रमुख तिथियों की जानकारी दी। सीओ राजेश कुमार ने मोहम्मदी रोड पर राइस मिल, कंजा मंदिर, लखीमपुर रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पशु बाजार, चीनी मिल के गन्ना यार्ड और अलीगंज रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्किंग स्थल बनाने।
रविवार, सोमवार नगर के स्कूल, कॉलेज बंद रखने, रोडवेज बसों का संचालन नगर के बाहर से करने और नगर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की जानकारी दी। वहीं आईजी ने सावन शुरू होने से पूर्व श्रद्धालुओं, कांवड़ियों के मार्गों को गड्ढा मुक्त करने, प्रकाश व्यवस्था, झूलते बिजली के तारों, खुले में रखे ट्रांसफार्मरों, नगर के प्रमुख मार्गों को वन-वे करने, पार्किंग और श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान पर प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर से बेहतर करने। शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ परिसर और पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय प्रबंध दुरुस्त करने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीर्थ को तीन सेक्टरों में बांटने, मांस की दुकान बंद रखने, मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने, रूट डायवर्जन, बैरिकेटिंग, मंदिर गर्भ ग्रह से लेकर अलग-अलग पॉइंट पर सिविल एवं कांवड़ियों की ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती, फायर बिग्रेड और मेडिकल टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ने सावन में घुमंतू नंदियों को पकड़वाने, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने का सुझाव दिया। इस मौके पर एसडीएम अनुराग सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित, अधीक्षण अभियंता राम शब्द, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकीमुल हक, एआरटीओ रमेश कुमार चौबे, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें