फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप निकलने से खुशनुमा हुआ मौसम  

Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्द हवाएं चलने से तराई में शीतलहर का कहर जारी
विज्ञापन

दो दिन से खराब चल रहा मौसम रविवार को गुनगुनी धूप निकलने से खुशनुमा हो गया। हालांकि सर्द हवाएं चलने से गलन में कमी नहीं आई है। सूरज निकला तो लोगों ने गुनगुनी धूप में बैठकर रविवार की छुट्टी का आनंद लिया। इससे पहले शनिवार की रात हल्की बारिश हुई और रात भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह होते ही बादल साफ हो गए और धूप निकल आई। दोपहर बाद तीन बजे से फिर बादल घिरने शुरू हो गए। 
पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी का असर तराई पर भी पड़ा है। कई दिन से यहां भीषण शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। ठंडी हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। शनिवार की सुबह और फिर रात में हल्की बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। शनिवार को दिन भर धूप नहीं निकली। रविवार को सुबह से ही अच्छी धूप रही। इससे लोगों की परेशानियां कम हुई हैं। इसके बावजूद ठंडी हवाओं का दौर जारी है जिससे गलन बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर का कहर बीमारों, बुजुर्गों और बच्चों पर भारी पड़ रही है। नदी किनारे तटबंध पर तिरपाल और बरसाती तान कर रहने वाले बाढ़ कटान से विस्थापित हुए लोगों को ऐसी ठंड में समय काटना मुश्किल हो रहा है। इनके पास न पर्याप्त बिस्तर हैं न कपड़े। ऐसी ठंड में वे सर्दी जनित बीमारियों से भी जूझ रहे हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें