लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। बीते कई दिनों से गिर रहे पारे में एक बार फिर उछाल आया है। पारा बढ़ने से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। सामान्यत नवंबर में पड़ने वाली भीषण ठंड इस बार अपना असर नहीं दिखा पा रही है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सुबह कोहरा धुंध और कोहरा का अनुमान लगाया था। हालांकि सुबह से ही निकली धूप ने इसको धराशायी कर दिया। दिन चढ़ने के साथ सूरज ने अपने तेवर दिखाए तो लोग धूप से बचते नजर आए। हालांकि शाम के बाद मौसम ने कुछ नरमी बरती तो लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच-छह दिनों तक सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है।