फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सहकारी समिति की दीवार ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। ग्राम कुशाही में सहकारी संघ के दो मंजिला भवन की दीवार बुधवार सुबह ढह गई। इसी दौरान स्कूल जा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने जर्जर सहकारी संघ भवन गिरवाने की मांग जिम्मेदारों से की है।
विज्ञापन


ग्राम कुशाही निवासी पंचायत सदस्य रमेश कश्यप ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे मार्ग के निकट सहकारी संघ के दो मंजिल भवन की दीवार भरभराकर ढह गई। इस दौरान नजदीक से गुजर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे। आसपास के घरों में खलबली मच गई।
लोगों का आरोप है कि गांव में जर्जर भवन ढहाने की मांग सहकारी संघ के अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नागरिकों में असंतोष है। सहकारी संघ के भवन का निर्माण 1955 में कराया गया था। इस संबंध में भिड़ौरी साधन सहकारी समिति के सचिव रवि शुक्ला ने बताया कि भवन की जांच कराने के बाद जर्जर दीवारों को तुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें