फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण चिल्लाते रहे... नहर में कूद जाओ, हम बचा लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रेल पटरी पर रील बनाते वक्त ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले दंपती अगर नहर में कूद जाते तो शायद अनहोनी बच सकती थी।
विज्ञापन



ओयल के पास लखीमपुर-सीतापुर रेलखंड पर ग्राम उमरिया स्थित बड़ी नहर के रेलवे पुल पर जिस समय लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन रफ्तार के साथ लखीमपुर आ रही थी, ठीक उसी समय लहरपुर के शेखटोला निवासी मो. अहमद (30) पुत्र महफूज रहमान अपनी पत्नी नाजमीन (24) व ढाई वर्ष के बच्चे मो. अरकम के साथ रेलवे पुल पर रील बना रहे थे।
ट्रेन समीप आते देख मोहम्मद अहमद अचानक रेलवे पुल से भागने लगे। परिवार को साथ लेकर भागते अहमद को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने चिल्लाते हुए उसे परिवार सहित नहर में कूद जाने की बात कही, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन और प्रेशर हार्न की वजह से शायद यह बात दंपती सुन नहीं पाए होंगे। या मौत सिर पर देखकर उन्हें कुछ सूझा नहीं और तीनों हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर दंपती बच्चे को लेकर रेलवे पुल से नहर में कूद जाते तो उनको बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद ट्रेनें लेट
ओयल के समीप स्थित रेलवे पुल पर बुधवार को हुए हादसे के बाद दो ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन हो गया। गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देरी से लखीमपुर पहुंची। ट्रेन को हरगांव में करीब आधे घंटे तक रोके रखा गया। पीछे से आ रही डालीगंज-मैलानी पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटा देरी से पहुंची। उक्त ट्रेन को लखीमपुर 11:20 बजे पहुंचने का समय है। ट्रेन लेट होने की वजह से मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें